Adults Learn: Here’s Is How They Do It | वयस्क भी सीखते हैं | कैसे?
There is a common complaint, a pattern, that adults (grown up, those who have finished their campus life), do not learn.
True, to some extent. They do not, and they will not – IF the recall of “learning” is as unpleasant and painful as have been the days of schooling. Schooling, exams, pressure of scoring high, toxic competition, rivalry…. They just get filled with bitterness in the name of learning. They shut their minds to the very idea of “LEARNING”..
However, there is another dimension – they want to lead a good life. And because the formal education did not prepare them for it, they NEED to learn a few things that matter for a good life – absolutely essential for it.
Before getting into how adults learn, please watch this “Before – After” clip, how Manish transformed himself into a confident, clear-minded, committed young man to refine his English skills – skills that matter for modern surroundings; skills that matter for most of the personal and professional roles – but… But, they make three common mistakes, as outlined in the commentary below. Please play the following clip.
What Matters for Adult Learning?
- Instead of “learning goals,” consider what skills they will need for their own life situations/roles (in the future)
- Replace “Learning” with honest, cordial, purposeful discussions.
- Teachers/institutions should begin with the belief that they (no one) are at zero level. It’s true that no one is at zero level today, on any subject; the problem is that we are unable to focus our energy, so our energy is usually (and mostly) wasted.
- Trust them with their capacity to handle the (learning) process, to handle the complex information.
- They must have patience for at least four months to experience those granular perspectives that lead to an A-ha! moment.
- They must not leave learning in a half-baked stage.
एक मान्यता है, एक पैटर्न है, कि वयस्क (बड़े हो चुके लोग, जिन्होंने अपनी कैंपस लाइफ समाप्त कर ली है), सीखते नहीं हैं।
संभवतः, एक सीमा तक यह बात सच भी है कि वे ऐसा नहीं करते, और वे ऐसा नहीं करेंगे (सीखेंगे नहीं) – यदि कुछ “सीखने” के दिनों का स्मरण अच्छा ना ही, या पीड़ादायक हो – जैसे स्कूल के दिन थे । स्कूलिंग, एग्जाम, ज़्यादा नंबर लाने का प्रेशर, कॉम्पिटिशन, टॉक्सिक प्रतियोगिता…. वे सीखने के नाम पर बस कड़वाहट से भर जाते हैं। वे “सीखने” के विचार के लिए ही अपना मस्तिष्क बंद कर लेते हैं..
लेकिन, एक और पक्ष है – वे एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं। और क्योंकि औपचारिक शिक्षा (फॉर्मल एजुकेशन) ने उन्हें इसके लिए तैयार नहीं किया, इसलिए उन्हें कुछ ऐसी चीज़ें सीखने की आवश्यकता है जो एक अच्छे जीवन के लिए नितांत अनिवार्य हैं।
वयस्क कैसे सीखते हैं, यह जानने से पहले, कृपया यह “Before – After” क्लिप देखें, कैसे मनीष ने अपनी इंग्लिश स्किल्स को सुधारते हुए स्वयं को एक कॉन्फिडेंट, स्पष्ट सोच वाले, कमिटेड नवयुवा में बदला | इंग्लिश स्किल्स जो आज के समय के लिए आवश्यक हैं; स्किल्स जो अधिकाँश पर्सनल और प्रोफेशनल भूमिकाओं के लिए अनिवार्य हैं – लेकिन…! लेकिन, सामान्यजन तीन त्रुटियाँ करते हैं, जैसा कि नीचे कमेंट्री में बताया गया है। कृपया नीचे दी गई क्लिप चलाएँ।
एडल्ट लर्निंग के लिए क्या आवश्यक होता है?
- “लर्निंग गोल्स” के स्थान पर विचार करें कि उनके अपने जीवन की परिस्थितियों / भूमिकाओं के लिए (भविष्य में) उन्हें कौन से स्किल्स की आवश्यकता होगी
- “सीखो” शब्द के स्थान पर निष्ठापूर्वक, अपनत्व के साथ, उद्देश्यपूर्ण चर्चाएँ कीजिए
- टीचर/इंस्टीट्यूशन को इस मान्यता के साथ आरम्भ करना चाहिए कि वे (कोई भी) ज़ीरो लेवल पर नहीं है । सच भी है कि आज कोई भी, किसी विषय पर भी ज़ीरो लेवल पर नहीं है; समस्या बस इतनी है कि आज हम अपनी ऊर्जा एनर्जी केंद्रित नहीं कर पाते, इसलिए हमारी ऊर्जा व्यर्थ बह जाती है, नष्ट हो जाती है |
- उन पर विश्वास रखें कि वे (लर्निंग की) प्रोसेस और कठिन जानकारी को स्वयं हेंडल कर सकते हैं, सम्हाल सकते हैं |
- उन्हें कम से कम चार महीने तक धैर्य रखना होगा ताकि वे उन सूक्ष्म दृष्टिकोण का स्वयं अनुभव पा सकें जो A-ha! क्षण (विस्मय) का बोध कराता है |
- उन्हें सीखने की प्रोसेस आधा-अधूरा half-baked नहीं छोड़ना चाहिए।
